नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी द्वारा लालगढ़ में नक्सलियों के समर्थन से रैली करने और माओवादी नेता आजाद की पुलिस मुठभेड़ में मौत को हत्या बताने से कांग्रेस में काफी नाराजगी है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने ममता बनर्जी से इस बारे में लिखित जवाब मांगा है। मुखर्जी जल्दी ही इस मुद्दे पर ममता से मुलाकात भी करेंगें। लालगढ़ रैली के बाद प्रणब की ममता से यह पहली मुलाकात होगी।
ममता बनर्जी ने 8 अगस्त को लालगढ़ में नक्लवादियों के समर्थन से बड़ी रैली की थी। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि कामरेड आजाद को एनकाउंटर में मारना गलत था। अग्निवेश ने आजाद को सरकार से बातचीत के लिए तैयार कर लिया था लेकिन प्रक्रिया शुरू हो पाती, इसके पहले ही आजाद की `हत्या` कर दी गई।इस मामले को लेकर वामदलों और बीजेपी ने संसद में सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।
कांग्रेस भी इसे लेकर अपने सहयोगी टीएमसी नेता ममता बनर्जी से काफी नाराज है। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम तो पहले ही इस मामले में सरकार का पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने संसद में कहा कि सरकार किसी भी ऐसे व्यक्ति को प्रोत्साहन नहीं देगी, जो माओवादियों के साथ खड़ा है। अब प्रणब मुखर्जी ने ममता से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। वे जल्दी ही ममता से मिलकर इस मामले में उनसे सफाई मांगेंगे।
और भी
Top News
मार्केट अपडेट
मोसम
बड़ी खबर
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का फैसला करेगी सरकार
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों को लेकर हुए घोटाले में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के भविष्य का फैसला अब सरकार करेगी। खबर है कि खेल मंत्री एमएस गिल से चर्चा के बाद सरकार फैसला करेगी। प्रधानमंत्री के आवास पर शुक्रवार को हुई कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि कलमाड़ी के भविष्य के संबंध में फैसला सरकार पर छोड़ दिया जाए। कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में कलमाड़ी के मुद्दे पर चर्चा हुई।
इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के एक पदाधिकारी ने बताया कि आलाकमान इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर अधिकारियों को बदलने की जगह सबका ध्यान खेलों के सफल आयोजन पर होना चाहिए। इस संबंध में हालांकि पार्टी ने गंभीरता बरतते हुए आगे की तैयारियों के लिए कैबिनेट
सचिव के.एम. चंद्रशेखर को नोडल अधिकारी के तौर पर तैयारियों का जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पदाधिकारी ने कहा कि कैबिनेट सचिव खेलों की तैयारियों में जुट गए हैं। वह तैयारियों पर नजर रखने के अलावा इस संबंध में प्रधानमंत्री को ताजातरीन जानकारी देते हैं।
सूत्रों ने कहा है कि पटेल तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने तमाम विवादों को लेकर सोनिया को अवगत करा दिया है क्योंकि वह 25 जुलाई से देश मे नहीं थीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा चाहता है कि राहुल खुद भी खेलों की तैयारियों की निगरानी करने वाली समिति के सदस्य बनें। राहुल के सहयोगियों ने हालांकि उन्हें इस काम से दूर रहने की सलाह दी है।
कॉमनवेल्थ तैयारियों पर रहेगी केबिनेट सचिव की नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक केन्द्र सरकार ने सुरेश कलमाड़ी पर शिंकजा कसते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों की देखरेख का जिम्मा केबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर को सौंप दिया है। अब चंद्रशेखर कॉमनवेल्थ की तैयारी पर कड़ी निगरानी रखेंगे।