सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन से पहले फैंस ने किया दिवंगत एक्टर को याद

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनके फैंस के लिए काफी दुखद रहा था। अभिनेता का 14 जून को निधन हो गया था। अचानक हुए सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। मौत के बाद सोशल मीडिया पर अभी तक दिवंगत अभिनेता के फैंस उनके लिए न्याय की गुहार लगाते रहते हैं। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को भी साझा करते रहते हैं।
ऐसे अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उनके जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करके उनका जन्मदिन खास अंदाज में मनाने का फैसला किया। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। यूजर ने दिवंगत अभिनेता के लिए ट्विटर पर लिखा, 'एक सार्थक जिंदगी का मतलब वास्तविक होने, दयालु होने, विनम्र होने और दूसरों की जिंदगी का एहसास करने में है। आपने सार्थक जिंदगी जी थी सुशांत था।'